बाल श्रम की रोकथाम हेतु जिला प्रशाशन के टास्क फोर्स टीम ने दिरलोंग, झाबरी, राष्ट्रीय राजमार्ग के गाड़ी वाशिंग सेन्टरो पर छापेमारी कर पांच अव्यस्क बालकों को किया रेस्क्यू,
Seraikella
आज बाल श्रम की रोकथाम हेतु सरायकेला खरसावां जिला प्रशाशन के द्वारा गठित टास्क फोर्स के द्वारा दिरलोंग,झाबरी,राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गाड़ी वाशिंग सेन्टर पर छापेमारी की गई जिसमे 5 अव्यस्क बालकों को रेस्क्यू किया गया।बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।वाशिंग सेन्टर के संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी चूंकि बच्चे 14 साल से ऊपर के थे इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

जिला टास्क फोर्स के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर ने बताया हमलोग सरायकेला जिला को पूरी तरह से बाल मजदूर मुक्त जिला बनाने के लिये प्रयासरत हैं। आज के इस अभियान में बाल कल्याण समिति,सरायकेला के सैयद आयाज़ हैदर,बिनां रानी महतो,युवा संस्था के मुकेश कुमार पांडेय,चाइल्ड हेल्प लाइन,सरायकेला के समीर महतो,कंचन कुमार,डालसा के सुखरंजन कुमार,बिट्टू प्रजापति साथ में चांडिल थाना के अशोक कुमार यादव दलबल के साथ सम्मिलित थे।
