खरसावां में कांग्रेस ने मनाई भगवान बिरसा मुंड़ा की जंयती,
भगवान बिरसा ने कम उम्र में अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ाए-प्रमेन्द्र
kharsawan
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने खरसावां चांदनी चौक में भगवान बिरसा मुंड़ा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कोग्रेसियों ने बारी बारी से भगवान बिरसा मुंड़ा को श्रक्षजंलि दी। साथ ही धरती आबा ने झारखंड के संदर्भ में जो सपना देखा था, जो सोच थी। उसको धरातल पर कैसे पहुंचाया जाए। इसके लिए बढ़-चढ़कर प्रयास करने का संक्लप लिया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा ने कम उम्र में ही अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ा दिए। अंग्रेजों ने आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन हड़पने की कोशिश की तो बिरसा ने आंदोलन छेड़ दिया और अंग्रेजों वापस जाओ के नारे लगाए। आंदोलन के कारण उन्हें जेल की सजा भुगतनी पड़ी। जेल से रिहा होने के बाद फिर उन्होंने आंदोलन छेड़ा। संघर्षों के कारण ही उन्हें धरतीआबा के नाम से पुकारा गया। श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी के युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, बीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, बरजू लोहार, राहुल मुदी, सुनील बोदरा, आकुल पुष्टि, इंतेखाब आलम, सुनील बिरुली, अनिकेत सोय, अनावरुल हक, शेख सलामत, बंटी सिंहदेव आदि कांग्रेसी शामिल थे।
October 22, 2026 7: 57 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
