नीमडीह के अनुसूचित जन जाति आवासीय विद्यालय संजय मे मना बाल दिवस, वृक्षारोपण कर बाल दिवस को बनाया यादगार,
Seraikella
बाल दिवस पर अनुसूचित जन जाति आवासीय विद्यालय संजय निमडीह सरायकेला में भव्य कार्यक्रम रखा गया।इस कार्यक्रम पर सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में यादगार बनाते हुए वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सरायकेला के पारा लीगल वैलैन्टियर अधिकार मित्र कुमुद रंजन महतो और प्रभारी लिपिक महोदय सर श्रीमान मंगल सिंह सरदार जी* और शिक्षक एवं शिक्षिका इस कार्यक्रम पर श्री अमित कुमार, श्री समीर कुमार सामल,श्री गोविंद पात्र,चित्रलेखा,हेम्ब्रम, मीनू मंहाती,शिखर सामल, प्रीति गोप,शिक्षक और शिक्षिका और कर्मचारी मो ईश्तीयाक अहमद,साधु मुंडा उपस्थित रहे। पारा मेडिकल लीगल वैलैन्टियर अधिकार मित्र कुमुद रंजन महतो ने कहा कि 14 नवंबर शुक्रवार को बाल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन है ।

नेहरू जी को बच्चे बहुत पसंद थे; वे अक्सर स्कूल‑स्कूल जाकर बच्चों से मिलते, उनके साथ खेलते और उन्हें शिक्षा व स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में बताते थे। उनके इसी स्नेह और बच्चों के अधिकारों के प्रति समर्पण को याद करने के लिए 1964 में, उनके निधन के बाद, सरकार ने उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चों के महत्व को उजागर किया जा सके और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के दिशानिर्देशानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम पर
गणित प्रतियोगिता में
प्रथम बलभद्र गुंदुवा वर्ग 10,
द्वितीय अमरजीत आल्डा वर्ग 10,
तृतीय गोपाल बिरवा,वर्ग 9,
निबंध लेखन पर
प्रथम ईशान मुर्मू
द्वितीय रविन्द्र नाथ माहली,
तृतीय खुलासा हेम्ब्रम,
600मीटर दौड़ में
प्रथम सुमित हेम्ब्रम 10th,
द्वितीय सुकरा हांसदा 10th,
तृतीय राजा डागिल 9th,
200 मीटर की दौड़ में
प्रथम परमेश्वर मांझी 9th
द्वितीय खेलाराम हेम्ब्रम 9th,
तृतीय मार्शल टुडू 9th
100मीटर दौड़ में
प्रथम महावीर पांडेया 7th,
द्वितीय फिरोज मार्डी 7th,
अविनाश हांसदा 7th,
कंधा दौड प्रतियोगिता में
प्रथम करण उरांव , राहुल सोरेन 9th,
द्वितीय गणेश भेन्गरा व सैल पांडेया 9th,
तृतीय गणेश सिंह मुंडा व सुबोध मार्डी, 9/10th
पैदल प्रतियोगिता में
हरिश सामड 9th,
रॉबिन बेसरा 9th,
बाबी उग्रसाअन्डी 9th,
रीले दौड़ में
प्रथम
सुमित हेम्ब्रम ,महावीर पांडेया, गणेश भेगडा, गोपाल माहली,
द्वितीय
करण उरांव, कृष्ण सरदार, बिरसा साडिमा,अभय सिह मुण्डा,
तृतीय
सुखदेव मार्डी,सुनीलाल मुण्डा,सौरभ मुण्डा,लक्ष्मण सरदार,
मेढक दौड़ में
प्रथम महावीर 7th,
द्वितीय शिवा वानरा 8th
तृतीय अमिर हेम्ब्रम 7th,
चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम अनुपाम हांसदा
द्वितीय बुन्दा हांसदा
तृतीय विशाल हेम्ब्रमादि
के अलावा आवासीय विद्यालय के सभी छात्र ने चाचा नेहरु को यादगार बनाते हुए बढ़कर भाग लिया।साथ ही बच्चो को उनके मौलिक अधिकार एवं संरक्षण, कर्तव्य, मुफ्त शिक्षा, महिला उत्पीड़न एक्ट, मुक्त कानूनी सलाह,बाल विवाह एवं बाल मजदूर रोकथाम,पालन -पोषण योजना, चाइल्ड लाइन नंबर 1098, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, जनकल्याणकारी सरकारी योजना आदि जानकारी दिया गया।
