सरायकेला के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से जीविका संघ दुगनी कलस्टर मे मना राज्य स्थापना दिवस,
Seraikella
सरायकेला।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को जीविका संघ दुगनी कलस्टर के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस मनाई गई।कार्यक्रम में कुल 16 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं। आंगनबाड़ी सेविका,झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के क्लस्टर प्रभारी, आईपीएपी अनुप्रवाह टीम तथा सीसी सेवा केंद्र के प्रतिनिधि भी मौके पर उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद महिला समूहों ने राज्य स्थापना दिवस के महत्व पर चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि आज जीविका समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समूह की सक्रियता, बचत और आमदनी बढ़ाने वाली गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह पूजा स्वयं सहायता समूह, धनलक्ष्मी आजीविका सखी मंडल एवं मां गंगा एस एस समूह को सम्मानित
