सरायकेला प्रखंड के मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन, शिक्षक समर्पित भाव से छात्रों के भविष्य संवारने के लिए कृत संकल्पित हों-बीईईओ
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला स्थित नृपराज जमा दो सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में सरायकेला प्रखंड के मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने उपस्थित सभी कोटि के विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक समर्पित भाव से स्कूली बच्चों का भविष्य संवारने के लिए कृत संकल्पित हो।

विभाग सदैव सहयोग के लिए तत्पर है। मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय में आनंददाई माहौल विकसित करने के लिए प्रधान शिक्षकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर गुरु गोष्ठी का संचालन करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला सांतोना जेना द्वारा विद्यालय वार मासिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई।

जिसमें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन, इको क्लब, प्रयास प्रतिवेदन, विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता एवं पुनर्गठन, इंस्पायर अवार्ड के लिए छात्रों का पंजीयन की स्थिति सावित्रीबाई फुले एवं एमडीएम सहित विषयों पर रिपोर्ट प्राप्त की गई। गुरु गोष्ठी में प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार सहित सभी संकुल साधन सेवी मौजूद रहे।
