प्राऊड मोमेंट: राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में जिले ने मारी बाजी; बॉयज कैटिगरी में दूसरा और गर्ल्स कैटेगरी में हासिल किया तीसरा स्थान
Seraikella
सरायकेला। खेलो झारखंड के तहत बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव रांची में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता 2025-26 में जिले की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला प्रभारी प्रमोद जायसवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्रास बैंड प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय खरसावां कि छात्रों की बैंड टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बॉयज कैटिगरी में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पाइप बैंड प्रतियोगिता में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला के छात्राओं की बैंड टीम ने गर्ल्स कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। जो प्रतिभागी स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन कर रही है। और आगे चलकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिभागी स्कूली बच्चे कृत संकल्प हुए हैं।
