प्रधानमंत्री जन धन योजना के जिले के आदिम जनजातियों की स्वास्थ्य जांच के लिए तीन अलग से मोबाइल एम्बुलेंस प्रारंभ,
Seraikella
प्रधानमंत्री जन धन योजना के जिले के आदिम जनजातियों की स्वास्थ्य जांच के लिए तीन अलग से मोबाइल एम्बुलेंस प्रारंभ की गई है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिला समाहरणालय परिसर से एंबुलेंस को झंडा दिखाकर रवाना किया गया ।यह एंबुलेंस महीना में 24 दिन जिले के चांडिल, नीमडीह एवं कुचाई अखंड क्षेत्र में रहने वाले आदिम जनजातियो की स्वास्थ्य जांच करेगी। उन्हें जांच करते हुए दवाई भी उपलब्ध कराई जाएगी। एक मोबाइल यूनिट में कुल पांच लोगों की टीम तैयार की गई है जिसमे एक एमबीबीएस डॉक्टर ,एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन ,एक एएनएम एवं एक चालक दल का सदस्य रहेंगे
