सरायकेला मे पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान के दुसरे दिन प्रवचन सुनने श्रद्धालुओ की उमडी भीड़, परिक्षित ब्रम्ह अभिशाप एवं सृष्टि सर्जना की कथा से श्रोता भाव विभोर हो गए
Seraikella
श्री जगन्नाथ मंदिर सरायकेला के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान के दुसरे दिन (रविवार) को प्रवचन सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।ओडिशा पुरी धाम से पधारे कथावाचक पंडित रत्नाकर नायक जी ने श्री जगन्नाथ कथा से शुरुआत करते हुए जब परिक्षित ब्रम्ह अभिशाप एवं सृष्टि सर्जना की कथा सुनाई तो श्रोता भाव विभोर हो गए।पंडित रत्नाकर नायक जी द्वारा अगले कार्तिक पूर्णिमा तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम,असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार,अनाचार,कटुता,व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करेंगे।इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरि लीला श्री रास लीला,मथुरा गमन,दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंस वध,कुब्जा उद्धार,रुक्मिणी विवाह,शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा।इस दौरान संगीतमय कथा एवं भजन गायन भी प्रस्तुत किया जाएगा।पंडित रत्नाकर नायक जी महाराज ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा जो कार्य प्रेम के माध्यम से ही संभव है,वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है।समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है,इतिहास इसका साक्षी है। आज संध्या भागवत कथा में सरायकेला के अलावा दूर दराज गांव से काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों द्वारा इस कथा का आनंद उठाया गया। पूज्य महाराज ने कथा के के माध्यम से भक्तों को सच्चा मानव बनने की प्रेरणा दी।उन्होंने बताया कि रामायण, पुराण,वेद,भागवत पाठ ही हमें मानव बनाती है।पौराणिक ज्ञान का होना बहुत ही आवश्यक है जिसने यह ज्ञान ले लिया वो जीवन भर सुखी रहेगा।श्री जगन्नाथ मंदिर सरायकेला में श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला के तत्वावधान में आयोजित इस भागवत कथा प्रवचन कार्यक्रम के आयोजन में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के श्री राजा सिंहदेव,सचिव पार्थसारथी दाश,कोषाध्यक्ष शंकर सतपथी,बादल दुबे, सुशांत महापात्र,चिरंजीवी महापात्र, श्रीमती चित्रा पटनायक,सुदीप पट्टनायक,चन्द्र शेखर कर,प्रशांत महापात्र, राजेश मिश्रा, गणेश सतपथी,परशुराम कबि,सुमित महापात्र,सीपु महांती, दिपेश रथ,पिनायक दुवे के अलावा जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित श्री ब्रह्मानंद महापात्र और पंडित श्री घासी सतपथी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
April 26, 2026 9: 39 am
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
