सरायकेला-सीनी मार्ग पर आपस में भिड़े बाइक सवार; दोनों हुये गंभीर रूप से घायल
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-सीनी मार्ग पर ऊकरी के समीप रविवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे घोड़ालांग गांव निवासी 18 वर्षीय अक्षय महतो बाइक से अपना पोल्ट्री का दुकान बंद करके घर जा रहा था।

उस समय सीनी ऊकरी पुलिया के सामने विपरीत दिशा से जोजो गांव निवासी 21 वर्षीय बाइक सवार संजीत सरदार एक सवारी गाड़ी को देखकर दोनों आपस में टकरा गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस द्वारा दोनों ही घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।
