कुचाई के बारूहातु में चला सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम,
भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना उदेश्य-इंस्पेक्टर,
kuchai
कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के बारूहातु गांव में सशस्त्र सीमा बल 26 वीं वटालियन एसएसबी लुडीबेरा के द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से भ्रष्टाचार पर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में समन्वय प्रभारी इंस्पेक्टर (जीडी) नकुल चंद्र मंडल ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में केंद्रीय सतर्कता आयोग की सहभागी सतर्कता पहलों में से एक है। यह एक जागरूकता निर्माण और आउटरीच उपाय है। जिसका उद्देश्य सभी हितधारकों को एक साथ लाना है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश में सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना है। इस सप्ताह का विषय है, सतर्कता दृ हमारी साझा ज़िम्मेदारी। यह शासन और लोक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता के प्रति अधिक संवेदनशीलता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक शासन को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार के अस्तित्व, कारणों और गंभीरता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना तथा सभी हितधारकों को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके विरुद्ध लड़ाई में सामूहिक रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान मुख्य रूप से एएसआई प्रभाकर मंडल, गुरदीप सिंह, रतन मंडल सहित कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 9: 32 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
