कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र मे जन्म प्रमाण-पत्र पंजीकरण का लगा शिविर, जन्मप्रमाण-पत्र से वंचित बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र बनवाने में मदद करना उद्देश्य,
Kuchai
कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र मे माननीय झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जन्म प्रमाण-पत्र पंजीकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान किसी कारण बच्चों के छूटे हुए जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए आवेदन भरे गये। कार्यक्रम में उपस्थित डालसा के पीएलवी मुकेश कुमार साहु ने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय झालसा एवं डालसा के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

शिविर का उद्देश्य जन्मप्रमाण-पत्र से वंचित बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र बनवाने में मदद करना है। जानकारी के अभाव में अधिकतर लोग जन्म पंजीकरण से वंचित रह जाते हैं और वो अपने बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र नही बना पाते है। ऐसे में इन लोगों को अपने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में काफी परेशानी आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए माननीय झालसा एवं डालसा की ओर से शिविर लगाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नाथो महतो,डालसा के पीएलवी मुकेश कुमार साहु, सुरुमई सोय, रमेश कुम्हार, मोती मुंडा, सावित्री महतो, ग्रामीण व शिक्षक,आदि उपस्थित थे।
