हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के बड़ाबाम्बो-चक्रधरपुर
रेलवे स्टेशन के बीच पारिया नाला के समीप रायगढ़ से
लौट रहे कुचाई के व्यक्ति की ट्रेन से गिर मौत,
kharsawan
हावड़ा-मुंबई रेलखंड के अंतर्गत बड़ाबाम्बो-चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच पारिया नाला के समीप शुक्रवार को ट्रेन से गिर कर कुचाई निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर रेल पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत व्यक्ति झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के तिलोपदा पंचायत के जुगीडीह निवासी रमेश क्षातर (46) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार रमेश क्षातर रायगढ़ काम करने गया था। शुक्रवार को ट्रेन से कुचाई लौट रहा था। घर वापसी के दौरान हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के बड़ाबाम्बो-चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच पारिया नाला के समीप पोल संख्या 320/21 डाउन लाईन पर ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसके घर में रोना-धोना मचा है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद खरसावां के आमदा पुलिस घटनास्थल पर पहुँचे और घटना का जायजा लिया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया।
September 6, 2026 9: 32 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
