खरसावां में युवा कांग्रेसियों ने इंदिरा व सरदार पटेल को
किया याद कर दी श्रद्धांजलि, इंदिरा जी और पटेल जी का जीवन
देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का प्रतीक है-प्रमेन्द्र मिश्रा,
kharsawan
खरसावां शहीद चौक में युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भारत रत्न, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 41 वी पुण्यतिथि एवं आधुनिक भारत के निर्माता, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती मनाई गई। साथ ही कांग्रेसियों ने दोनों महान विभूतियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी जी और सरदार पटेल जी का जीवन देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का प्रतीक है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के निर्माण में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत ही उन्हें देश का आयरन लेडी कहा जाता है। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कांग्रेस की सबसे प्रभावशाली नेता थीं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर पार्टी को मजबूत करना है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के खरसावां विस अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, बीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, सुकलाल होनहागा, अनावरुल हक, आई. आलम, आकुल पुष्टी, सुनील बोदरा, सोनू कुमार, रोशन मुदी, आयुष कुमार, बेलु मंडल, बरजू लोहार आदि युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 13 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
