कुचाई में आधुनिक भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभ
भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम, सरदार ने छोटे-छोटे
रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का किया कार्य-बीडीओ
kuchai
कुचाई थाना के द्वारा भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर आज रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रशासन, केएनटी कुचाई के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक लोगों के सहयोग से कुचाई चौक से लोगों ने दौड़ का आयोजन कर लोह पुरुष को श्रद्धांजलि दी। रन फॉर पीस कार्यक्रम की शुरूआत कुचाई चौक से शुरू होकर कुचाई के रूचावं, साप्ताहिक हाट होते हुए पुनः कुचाई पहुची। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने किया।

उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की आजादी के पश्चात हजारों छोटे-छोटे रियासतों में बंटे भारत को उन्होंने एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की उनकी भूमिका और देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान के कारण आज राष्ट्र उनका ऋणी है। उन्होंने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होने वालों में कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्रर मुंडा, रामचरण सोय, सत्येन्द्र कुम्हार, लुबूराम सोय, डूमू गोप, मुन्ना सोय, एस के गोस्वामी, बहादुर महतो आदि उपस्थित थे।
