खरसावां मे झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का किया पुतला दहन
Kharsawan
आदिवासियों को बरगलाने और दोहरी नीति अपनाने के आरोप में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गुरुवार को खरसावां चांदनी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के साथ साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने किया। पुतला सूखने से पहले झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के पश्चात वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड को अस्थिर करने पर लगी हुई है। हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड के आदिवासी मूलवासी आपसे भाईचारे के साथ खुशहाल जीवन बीता रहे हैं। भाजपा भोले भाले आदिवासियों और मूलवासियो को बरगलाकर अपना राजनीतिक रोटी सेकने की फिराक में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा के मंसूबे को कभी सफल होने नहीं देंगे। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, संजय प्रधान, अरुण कुमार जामुदा, मोहम्मद सलाम, जिप कालीचरण बानरा, रानी हेंब्रम, रमेश महतो, दशरथ महतो, साधु चरण सोय, खिरोद प्रमाणिक, खिरोद महतो आदि झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
