भाजपा नेता सुमित चौधरी ने सरायकेला अंचल कार्यालय से जाति, आवासीय ,इनकम प्रमाण पत्र पिछले लगभग एक महीने से नहीं बनने की शिकायत,
Seraikella
सरायकेला। भाजपा नेता सुमित चौधरी ने सरायकेला अंचल कार्यालय से जाति, आवासीय ,इनकम प्रमाण पत्र पिछले लगभग एक महीने से नहीं बनने की शिकायत की है।भाजपा नेता सुमित चौधरी ने बताया कि लगभग एक महीने से सरायकेला अंचल कार्यालय का प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास है और प्रभार में रहने के कारण विभागीय कार्य महिनो से शिथिल पड़े हुए हैं ।सरायकेला नगर और प्रखंड के लोग प्रतिदिन अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को बिवश हो गए हैं । इसकी शिकायत सुमित चौधरी ने जिले के उपायुक्त से की है और उपायुक्त ने इसका जल्द समाधान करवाने की बात कही है । सुमित चौधरी ने बताया कि जाति, आवासीय, इनकम सर्टिफिकेट जारी करने के लिए अंचल अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर लगता है, परंतु एक महीना बीत जाने के बावजूद भी विभाग द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर अभी तक नहीं बन पाया है । जो कि विभागीय उदासीनता को दर्शाता है ।
