मंत्री आवास का आदिवासी ग्रामीणों द्वारा घेराव के दौरान ग्रामीणों पर हुए अत्याचार के विरोध में भाजपा का कोल्हान बंद का असर सरायकेला में नहीं दिखा,
Seraikella
मंत्री दीपक बिरुवा के आवास का आदिवासी ग्रामीणों द्वारा घेराव के दौरान ग्रामीणों पर हुए अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को कोल्हान बंद का असर सरायकेला में विशेष असर देखने को नहीं मिला। सुबह से ही शहर की रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रूप से चलती दिखाई दीं। सब्जी बाजार में ग्राहकों की भीड़ बनी रही और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे हैं। बस स्टैंड और हटिया चौक,गैरैज चौक क्षेत्रों में यात्री वाहनों का परिचालन सुचारू था, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। स्कूल- कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में भी पढ़ाई जारी रही। पुलिस दस्त लग रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि सब कुछ सामान्य है।
