खरना के साथ महापर्व छठ का निर्जला व्रत शुरू
व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ
Kharsawan
खरना के साथ महापर्व छठ माता का निर्जला व्रत शुरू हो गया। गुरूवार को छठ का मुख्य पूजा हैं। इसके लिए खरसावां के तलसाही, बजारसाही, राजमहल स्थित सोना नदी के घाटो, तलाबो, शुरू नालाओ स्थित घाटों पर बिशेष व्यवस्था की गई हैं। बुधवार को पूरे दिन उपवास रखकर व्रती महिलाएं शाम को स्नान-ध्यान कर पवित्र चूल्हें पर गुड की खीर एवं रोटी पकाकर भगवान भाष्कर का स्मरण कर प्रसाद के रूप कें ग्रहण करेंगी। यह भगवान भाष्कर को अति प्रिय है। इसके बाद ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ हो गया। इसकी पूर्णाहुति सप्तमी को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ होगी। खीर का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भगवान भाष्कर आसपास के लोगो तथा मित्रो को भी बुलाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगो का एक दुसरे के घर आने जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पूजा में प्रयोग होने वाले फलो व सामानों की खरीदारी दिन भर चलती रही। पौराणिक मान्यताओ को माने तो यही वह पूजा है जिसमें अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। भगवान भाष्कर की आराधना में आम तौर पर अगते सूर्यकी पूजा की परम्परा हैं। लेकिन छठ पर्व में पहले डूबते सूर्य की पूजा होती है। छठ पूजा का यह भी मान्यता है कि कार्तिक शुक्त शष्ठी के अस्ताचल सर्य व सप्तमी को सूर्योदय के मध्य वेदमाता गायत्री का जन्म हुआ था।
September 7, 2026 8: 40 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
