गणपति ओपेरा के सभी सदस्यों ने उड़ीसा पुरी धाम पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ का किया दर्शन,
Seraikella
सरायकेला की पवित्र मिट्टी में कला संस्कृति भरा पड़ा है और इसे बचाए रखने के लिए सजग प्रहरियों की कमी नहीं है। नाट्य के क्षेत्र में पिछले 50 दशकों से अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए काम करने मे गणपति ओपेरा हमेशा आगे रही है।

50 साल पूरे करने के उपलक्ष में स्थानीय गणपति ओपेरा के सभी सदस्यों ने उड़ीसा पुरी धाम पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन किए।
