सीनी के डांगरडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रोशन हाईबुरु के रूप मे हुई पंहचान,
Seraikella
सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र में डांगरडीह गांव के समीप कोई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पहचान रोशन हाईबुरु के रूप में हुई है। वह खरसावां थाना क्षेत्र के रीडिंग पंचायत अंतर्गत पतपत गांव का रहने वाला है। 25 वर्षीय रोशन गम्हरिया से बाईक JH05DZ-5739 से घर लौट रहा था।

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी और टक्कर मारते ही वहां वहां से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोशन सड़क किनारे गिर पड़ा और उसे गंभीर चोट लगी है वह बेहोश है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
