खरसावां के बडाबाम्बों में 50 वां वर्ष गांठ पर विराट झुमर
कार्यक्रम, एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुती से दर्शकों झुमने पर हुए
मजबूर, दो घुंट मुझे भी पिला दो शराबी फिर होता है क्या…,
Kharsawan
खरसावां प्रखण्ड के बडाबाम्बों गाँव में 50 वां वर्ष गांठ मनाई गई। श्री श्री श्यामा काली पूजा समिति बडाबाम्बों के द्वारा विराट झुमर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विराट झुमर रंगारंग कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम मनोहरपुर के युवा झुमर गायक रंजीत महतो के टीम में सिंगर सुनिता राणा, ट्विंकल महतो, मोनालिसा महतो, राज राउत ने देर रात तक दर्शकों को गीत पर मंत्र मुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया और दर्शकों झुमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जोरडीहा पंचायत के मुखिया मांगीलाल पूरती एवं कमेटी के अध्यक्ष पदमोलोचन महतो ने नारियल एवं फिता काट कर किया।

गायक रंजीत महतो ने झुमर कार्यक्रम में सबसे पहले बंदना गीतों से शुरुआत की। इस दौरान कुड़माली, संबलपुरी, नागपुरी, बांग्ला, बेहा गीत, सोहराय गीत, गेलो रोहों पानी आने नदिया किनारे धारे…, दो घुंट मुझे भी पिला दो शराबी फिर होता क्या है…, दादार बिहाय हाथे हाथ धोरा नाच लगाबा…, आखड़ा बोंदी जोहार लिहा मोर जहाँ आयहा तहांयष्हामी बेहा कोरी हेलाहों बोकारे…, आयु सांढ़ेक रोकम घुरेर हेलो एकारे…, कुटबो गुंड़ी सोकाले ओ बंधु कोरबो पिठा बिकाले…, ओ बंधु बांदना पोरोबे मकर पोरोबे आसबे बंधु फांका पाले समय कोरे…, गुलाबी साड़ी पिंधी कोरी कहाँ चोलीस जाय…, कोहि देना गो धोनी मुंहटा बांकाय…, कहाँ जाहिस गे धोनी थोथना बांकाय…, कॉलेज वाली झियोटा मारीदेला आंखीटा मु कोहिली गुटाय चुमा खा…, बोली ए गो कॉलेज वाली एकटा चुमा दिंएजा…, कुड़माली,संबलपुरी, संथाली, बांग्ला, नागपुरी, कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान चिंतामणि महतो, भूपति महतो, प्रशांत महतो, रिंकु केशरी, दीपक महतो, शुभम सिंहदेव, मुकेश महतो, राजीव महतो, राजा प्रमाणिक आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
