32 दिवसीय सीआरपीईपी प्रशिक्षण का हुआ समापन।
Seraikella
सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान आयोजित किया जा रहे 32 दिवसीय सीआरपीईपी प्रशिक्षण का बुधवार को समापन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे पीएनबी शाखा प्रबंधक विनय कुमार भगत द्वारा सभी सफल 32 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसमें जेएसएलपीएस द्वारा चयनित अभ्यर्थी भी शामिल रहे। मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि पंचायत में सभी महिलाओं को जागरूक करके आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करें। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देकर स्वरोजगार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य गोविंद राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त एवं द्रौपदी महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।
