सरायकेला -टाटा मुख्य मार्ग के दुगनी मे तेज रफ्तार हाईवा द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल,
Seraikella
सरायकेला -टाटा मुख्य मार्ग पर दुगनी मोड़ के पास तेज रफ्तार हाईवा द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। मोटरसाइकिल की स्पीड कम रहने तथा दोनों व्यक्ति हेलमेट पहने रहने के कारण दोनों सुरक्षित हैं। इन्हें मामूली चोट लगी है. घटना सुबह की है। इस घटना में उनकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
