फूड सेफ्टी टीम ने श्री झारखंड सीमेंट कंपनी का औचक निरीक्षण कर दो अलग-अलग विभागीय नोटिस जारी किए
Seraikella
सरायकेला। फूड सेफ्टी ऑफिसर सुबीर रंजन के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने खरसावां के बुरुडीह हासदा स्थित श्री झारखंड सीमेंट कंपनी का औचक निरीक्षण किया। टीम में शामिल घनपत महतो, करती महतो एवं तरुण कुमार महतो के साथ निरीक्षण करते हुए पाया गया की कंपनी के अंदर दो कैंटीन संचालित है। और दोनों ही कैंटीन बिना किसी अनुज्ञप्ति के संचालित करते हुए पाया गया। कंपनी के अंदर एक ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर भी संचालित है। परंतु ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर का भी क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत निबंधन नहीं पाया गया। कैंटींस और क्लीनिक का निबंधन नहीं रहने के कारण कंपनी प्रबंधन को दो अलग-अलग विभागीय नोटिस जारी किया गया।
