सरायकेला-टाटा मार्ग के कोलेबिरा मे अनियंत्रित ब्रेजा कार ने मोची को रौंदा, जख्मी,
Seraikella
सरायकेला।सरायकेला- टाटा मार्ग पर अनियंत्रित वाहनों द्वारा लगातार सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है ।बुधवार की देर शाम इसी प्रकार एक घटना कोलेबिरा बस्ती के पास हुई जहां एक अनियंत्रित ब्रेजा कार संख्या जेएच06 सीजे-7180 ने सड़क किनारे जूता बनाने वाले एक मोची को रौंद दिया। जिससे उक्त मोची के दोनों पैर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अनियंत्रित कार द्वारा इस घटना को अंजाम देते हुए दो और बाइक को भी रौंद दिया जिससे दोनों बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना शाम 7:00 बजे के आसपास की है ।

दीपावली की बाजार रहने के कारण घटना के समय वहां काफी भीड़ थी। लोगों ने किसी प्रकार दौड़कर अपनी जान बचाई। बरहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है तथा कार चालक से पूछताछ की जा रही है।
