खरसावां में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत के
साथ ‘वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू, वोट चोरी लोकतंत्र
पर हमला और जनता के विश्वास के साथ धोखा है- बाकची,
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला के नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बाकची का खरसावां में भव्य स्वागत किया। मंगलवार को कांग्रेसियों ने सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार ने नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राज बाकची को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही खरसावां वीर शहीदों को श्रद्वाजंलि देते हु खरसावां प्रखंड से वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। मौके पर श्री बाकची ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी।

वोट चुराकर बनी सरकार जनता की सरकार नहीं हो सकती। यह सरकार छल और षड्यंत्र की नींव पर खड़ी है। लोकतंत्र को कुचलने वालों को अब जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी का यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ एक प्रतीक नहीं है, बल्कि भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ जन क्रांति की शुरुआत है। हम सब जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनता का हक छीनने वालों को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, जगबंधु महतो, निरंजन दास, कन्हैया लाल सामड, शंकर लोवादा, हरि महतो, सौरव तांती, रामचंद्र लोहार, सूरज समाड़, राजाराम पाडे़या, मोहम्मद भुट्टो, अकबर जिया, बुधराज दिग्गी, जीतेन्द्र महतो, अर्जुन हेम्ब्रम, मंगल हांसदा, अमरुल्ला हक आदि उपस्थित थे।
