कुचाई के नए बीईईओ संजय कुमार जोशी ने दिया योगदान, संघ ने किया स्वागत
Kuchai
कुचाई प्रखंड संसाधन केन्द्र में नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने प्रखंड के प्रभारी बीईईओ नवल किशोर सिंह से पदभार लिया. सोमवार को बीआरसी में नए बीईईओं का शिक्षकों ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया. सहायक अध्यापक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी शिक्षक तिलक प्रसाद महतो, रुद्र प्रताप महतो ने बुके देकर स्वागत किया. मौके पर बीपीओ नाथो महतो, लेखापाल कृष्णा मोहन महतो को भी साथ साथ मे शाॅल ओढ़ा कर स्वागत किया गया. इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने कहा कि कुचाई प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में शिक्षा का विकास पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है.उन्होंने कहा कि पूर्व के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों को फिर से गति देते हुए बेहतर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षकों के हर समस्या का समाधान में उनका हर तरह से सहयोग रहेगा. बता दें कि इससे पहले संजय कुमार जोशी ईचागढ़ में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है. उनका स्थानातंरण अब कुचाई प्रखंड कर दिया गया है. मौके पर शिक्षक कुशल सिंह सोय, नन्दकिशोर प्रधान, उमेश सोय, विरेन्द्र सोय, श्रीकांत महतो आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 9: 21 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
