खरसावां में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संर्पन्न,
फुटबॉल में डेंजर एलेवेन को पराजित कर खरसावां उच्च विद्यालय
बनी चैम्पियन, कबड्डी पर खरसावां कस्तूरबा का कब्जा,
kharsawan
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से मेरा युवा भारत, सरायकेला खरसावां द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के फुटबॉल प्रतिस्पर्धा में प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां की टीम ने डेंजर एलेवेन खरसावां को 1- 0 से पराजित कर जबकि बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सावित्री बाईं फुले की टीम ने रानी लक्ष्मी बाई उच्च विद्यालय खरसावां की टीम को पराजित कर खरसावां प्रखंड का खिताब हासिल किया।

बालिकाओं की स्किपिंग प्रतियोगिता में पार्वती पाडेया प्रथम लखीमणि महतो द्वितीय जबकि सिद्धि हो तृतीय स्थान पर रही। बालिकाओं के 200 मीटर दौड़ में सीता माझी, आरती उरांव, रंगीता जामुदा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में सिंहबाबू सोय प्रथम, किरण पूर्ति द्वितीय तथा मनोज गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालकों की 400 मीटर दौड़ में रोहित बोदरा पहले,मनु हांसदा दूसरे जबकि मंगल सिंह बोदरा तीसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राज पंडा, खेल शिक्षक शरद चंद्र यादव, शिक्षक प्रीति कुमारी, अभिमन्यु पाण्डेय, संजय यादव, अंजनी मंडल, प्रिया प्रभा, नीलिमा परिधीया, कल्याणी खलको, खगेन कैवर्त, नेहरू युवा केंद्र के मुकेश कुमार, एवं अन्य अतिथियों ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, प्रशिक्षक बलराम महतो, संजय सुंडी, खेल शिक्षक शरद चंद्र यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
