सरायकेला मे उत्कलीय पुरोहित समाज की महत्वपूर्ण बैठक,
Seraikella
सरायकेला।उत्कलीय पुरोहित समाज एक महत्वपूर्ण बैठक माजनाघाट शिव मंदिर परिसर में अध्यक्ष घासीराम सरस्वती के अध्यक्षता में हुई ।इस बैठक में पुरोहित समाज के उत्थान के दिशा में विभिन्न प्रकार की चर्चा किया गया ।साथ ही जल्द से जल्द समाज को संगठित करते हुए निबंधन कराने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया । बैठक में पुरोहित समाज के सदस्य गोपाल होता द्वारा बताया गया कि चार दिन पूर्व स्थानीय श्मशान काली मंदिर में एक विशेष पूजा हुई ,जिसमें गैर ब्राह्मण पुरोहित महिला द्वारा मां काली की वलि पूजा की गई। इस घटना को लेकर बैठक में उपस्थित पुरोहित समाज के सभी सदस्यों ने घोर निंदा प्रकट किए। सभी सदस्यों ने दुखी होकर निर्णय लिए कि इस घटना को लेकर पुरोहित समाज शमशान कली मंदिर कमेटी से मुलाकात कर इसकी जानकारी देंगे। ताकि आगे से इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो। बैठक मे समाज के अध्यक्ष घासीराम सतपति, सचिव नीलकंठ सारंगी, कोषाध्यक्ष पुलक सतपति, सह सचिव असित दाश, पिंटू सतपति ,हेरेंबो महापात्र, हरकिंकर सतपति, रंजन पति,मनोज पाणिग्राही, देवप्रसंन्न सारंगी, तुषार मिश्रा उपस्थित रहे।
