सरायकेला में प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन संपन्न, खेल से केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि जीवन में फिटनेस, प्रसिद्धि और करियर भी बनाया जा सकता है – मनोज चौधरी
Seraikela
सरायकेला : सरायकेला मेरा युवा भारत सरायकेला-खरसावाँ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने विजेता एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया उक्त अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद ‘स्वस्थ राष्ट्र-समृद्ध राष्ट्र के लिए उतना ही आवश्यक है जितना जीने के लिए भोजन, वर्तमान समय में खेल से केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि जीवन में फिटनेस, प्रसिद्धि और करियर भी बनाया जा सकता है भारत में खेलकूद को लेकर पिछले कुछ वर्षों में काफी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं।

भारत सरकार और झारखंड सरकार भी खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं, अभी वर्तमान में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे झारखंड में खेलो झारखंड प्रतियोगिता चल रही है एवं भारत सरकार ने खेलो इंडिया अभियान शुरू किया है जो ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत गांवों में खेल मैदान बनाए गए जिसका सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है।

खेलकूद से छात्रों का आत्म-सम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे उन्हें समय प्रबंधन और अनुशासन की शिक्षा भी मिलती है। इसके अलावा, इसे करियर या शौक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के द्वारा समाज में संस्कृति, समृद्धि, एकता एवं भाईचारा कायम किया जा सकता है उन्होंने कहा कि आज के परिवेश मोबाइल के युग में अधिकतर लोग मैदान से दूर मोबाइल में चिपके हुए हैं परंतु इस परिवेश में भी ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी खेल गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाती है ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति आकर्षण, उत्साह खेल के प्रति लगन और उनके चेहरे में खुशी बहुत बड़ी बात है आज शहरों में खेल की गतिविधियां नहीं के बराबर है शेरों के खेल मैदान इवेंट मैदान बन चुके हैं यह बहुत चिंतनीय विषय है आज ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है श्री चौधरी ने विजेता उपविजेता टीम सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है इससे निराश होने की जरूरत नहीं आप ईमानदारी और लगन से अभ्यास करें एक दिन सफलता निश्चित रूप से मिलेगी
मेरा युवा भारत प्रखंड स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम में विभिन्न तरह के खेल करवाया गया, जिसमे सर्वप्रथम फुटबॉल के विजेता स्वामी विवेकानंद युथ क्लब, गुड़ियाडीह की टीम को प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी एवं स्वामी विवेकानंद युथ क्लब मानिक बाजार को टीम को उपविजेता ट्रॉफी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया तथा बालिकाओं की 200 मीटर रेस में पहला स्थान रेखा हेस्सा, दूसरा स्थान बेलमती गोप और तीसरा स्थान रुपाली सरदार वही बालिकों के 200 मीटर रेस में पहला स्थान सागर तियू, दूसरा स्थान अविनाश वानरा और तीसरा स्थान रितेश वानरा और रस्सी कूद में पहला स्थान रूपाली सरदार, दूसरा स्थान कविता सरदार और तीसरा स्थान अमिता सरदार कार्यक्रम को मेरा युवा भारत के मुकेश पांडे एवं उनके सहयोगियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा
