जिला पुलिस कप्तान ने त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया बैठक,
Seraikella
आज दिनांक 10.10.2025 को पुलिस अधीक्षक,सराइकेला-खरसावाँ द्वारा कार्यालय कक्ष में सरायकेला खरसावाँ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों,व्यावसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सरायकेला खरसावाँ ज़िला अंतर्गत आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण ,सुगम यातायात व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा चैम्बर,औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों के साथ उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए जिला अंतर्गत विधि व्यवस्था संबंधित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर ज़िला अंतर्गत सुरक्षा,विधि व्यवस्था संधारण,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण ,सुगम यातायात व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।साथ ही अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर C.C.T.V लगाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
