चाईबासा के सारंडा जंगल मे नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए आईईडी ब्लास्ट किया, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर घायल, दूसरी जगह नक्सलियों ने एक पुलिया को भी विस्फोटक से उड़ाया
Chaibasa
चाईबासा : इस वक्त की बड़ी खबर सारंडा जंगल से सामने आ रही है, जहां नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है। इस विस्फोट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा घायल हो गए है,, दूसरी जगह नक्सलियों ने एक पुलिया को भी विस्फोटक से उड़ा दिया है। दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम की बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल के जवान सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा क्षेत्र के बाबूडेरा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर के के मिश्रा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।जिले के एसपी ने की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान में थे, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। घायल जवान का उपचार कराया जा रहा है।
