जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत सह सम्मान समारोह,
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत सह सम्मान समारोह मंगलवार को परिसदन स्थित सभागार में किया गया। जिसमें उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेस से कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज बागची का जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि प्रदेश समिति उन्हें जो दायित्व सौंपी है, उसे अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ताकि संगठन को और मजबूती दिया जा सके। इस बैठक में संगठन की आगे की क्रियाकलाप एवं एआईसीसी द्वारा संचालित कार्यक्रम वोट चोर-गद्दी छोड़ को बृहत रूप से जिले में चलाने के लिए रणनीति तैयार की गई एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक संचालित करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर पर्यवेक्षक एलबी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जगबंधु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सोशल मीडिया चेयरमैन प्रकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुम्हार, सूरज महतो उपस्थित थे।
March 7, 2026 1: 32 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
