उपायुक्त ने किया सरायकेला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, रात के समय ड्यूटी सही गायब रहने वाले चिकित्सकों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश,
Seraikella
सरायकेला। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सरायकेला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद सदर अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने आईसीयू सहित सभी वार्डो का और विभागों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कई उपकरण यहां वहां पड़ा हुआ पाया। बंद कमरे में स्वास्थ्य विभाग की करोडो की समान पड़े हुऐ पाया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल मैनेजर संजीत राय की सेवा टर्मिनेट करें। रात के समय ड्यूटी सही गायब रहने वाले चिकित्सकों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई मेंटेन करने को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सदर अस्पताल परिसर का अवलोकन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विशेष कर गरीब वर्ग को नि:शुल्क एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन करते हुए सभी चिकित्सकों को समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह, एसीएमओ डॉ जुझार माझी सहित अन्य चिकित्सा एवं कर्मी मौजूद रहे।
