राजनगर और सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर
कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों और सड़क पर लापरवाही बरतने
से होने वाली हानियों को प्रभावी ढंग से किया प्रस्तुत
seraikella-rajngar
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार सोमवार को लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों ने राजनगर प्रखंड के धुरीपदा पंचायत के नेटो और चक्रधरपुर गांव और छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर पंचायत के मानिकबजार एवं दुधी गांव में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर हाल ही में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन नाटकों के ज़रिए समाज में नशे के दुष्परिणामों और सड़क पर लापरवाही बरतने से होने वाली हानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों को नशे से दूर रहने और सुरक्षित रहने का संदेश मिला। कलाकारो ने नशा मुक्ति के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नाटक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के गंभीर प्रभावों, परिवार और समाज पर इसके नकारात्मक असर पर प्रकाश डाला गया। दर्शकों से नशामुक्त जीवन जीने और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। जबकि सड़क सुरक्षा के महत्व को दर्शाने के लिए नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा दोनों विषयों पर प्रदर्शन हुए। साथ ही संदेश दिया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के परिणामों, जैसे व्यक्तिगत और सामूहिक हानि, को संवेदनशील रूप से दिखाया गया। कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से नशे के खतरों को सामने रखते हुए सभी को नशामुक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। लोग सिगरेट, शराब, गांजा, अफीम जैसे नशा पान कर हृदय, पेट की तरह-तरह की बीमारियों के साथ कैंसर को भी आमंत्रित करते हैं। कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का हमेशा पालन करने का अनुरोध किया। वही नशा नही करने और सडक सुरक्षा के लिए टैªफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाया गया।
