सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी
को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर
नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
seraikella
सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव में देवी दुर्गा मां के प्रति भक्तों की आस्था कहिए या देवी दुर्गा की असीम कृपा लेकिन यह सच है कि यहां माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई आकर्षक व हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। यह आस्था व भक्ति आज नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है जो आज के कंप्यूटर युग में भी जारी है। जो बड़ी गर्व की बात है। यह अनुष्ठान ही इस गाँव की पहचान है। मुरुप गाँव के दुर्गा भक्त हेमसागर प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में स्थित दुर्गा मन्दिर पर स्थापित माता देवी दुर्गा के जीवंत प्रतिमा की पूजा विधिवत दशमी से 16 दिन पहले जिउतिया से शुरू हो जाती है। दशमी के बाद एकादशी के दिन यहां माता की भव्य पूजा अर्चना की जाती है। एकादशी के दिन आगामी स्थानीय जलाशय से जल देवी की पूजा अर्चना कर भक्तों द्वारा दंडी पाठ करते हुए मन्दिर परिसर पहुंचेंगे। मन्दिर पहुंचने से पहले भक्तों से लोग अपने घरों में परिवार की सुख शांति व समृद्धि हेतु पूजा अर्चना कराते है। मन्दिर परिसर में मां पाऊड़ी के समक्ष 20 फीट लंबा व दो फीट चौड़ा व गढ्डा खोदकर अग्निकुंड बनाया गया है। यहां देवी माता अग्नि कुमारी की पूजा अर्चना की जाती है। पूजा के बाद भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए दहकते अंगारों पर नंगे पांव दौड़ेंगे। देवी दुर्गा की असीम भक्ति की कृपा से इन भक्तों के पांव में छाले तक नहीं पड़ते हैं। मन्नत के अनुसार महिला व पुरुष अपने अराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए कंटीले झाड़ियों पर लेटकर भक्ति की परीक्षा देते हैं। भक्तों के करतब को देखने के लिए प्रतिवर्ष यहां पड़ोसी जिला समेत आसपास के हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती हैं, जिसकी निगरानी श्री शुभनाथ युवा क्लब, मुरुप द्वारा की जाती है। क्लब के अध्यक्ष अजीत प्रधान ने बताया कि देवी दुर्गा की भव्य पूजा तैयारी जोरों पर है। आगे उन्होंने बताया कि पूजा में पहुंचे भक्तों की सेवा के लिए क्लब के युवा वैलेंटियार तत्पर रहेंगे। यहां के मन्दिर में देवी दुर्गा की पूजा कई साल से पूजारी के रूप में रामानाथ होता, यदुनंदन होता, गौर दास व देहुरी कुथलु प्रधान आदि द्वारा कराई जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से पुजारी पंडित रामनाथ होता, पुजारी गौर दास, देहुरी कुथलु प्रधान, श्री शुभनाथ युवा क्लब मुरुप के अध्यक्ष अजीत प्रधान, उपाध्यक्ष गोराचाँद हो, सचिव मनोज प्रधान, विरेश प्रमाणिक, रंजीत प्रधान, अचिन्तो प्रधान समेत अन्य युवागण दुर्गा की पूजा तैयारी में जुट गए है।
June 8, 2026 2: 41 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
