खरसावां-कुचाई में विजय दशमी पर पारंपरिक तरीके
से श्रद्धा सुमन के साथ किया माँ दुर्गा का विसर्जन
kharsawan-kuchai
शारदीय नवरात्रि के अंतिम पड़ाव पर मां दुर्गा के मूर्तियों का विसर्जन कर दुर्गा पूजा का समापन किया गया। खरसावां-कुचाई क्षेत्र में दुर्गा पूजा की शुरुआत षष्टी तिथि से होती है। इस उत्सव का समापन दुर्गा विसर्जन के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा पारंपरिक तरीके से विधि विधान के तहत विसर्जन जुलूश धुमधाम से निकाला गया। साथ ही बाजे-गाजे के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। विजय दशमी को लेकर दो कथाएं प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का वध किया था। दूसरी कथा के अनुसार मां दुर्गा ने इसी दिन दैत्य महिषासुर का वध किया था। मां दुर्गा के भक्त मां की मूर्ति का विसर्जन के बाद ही व्रत का पारण करते हैं। खरसावां में सरकारी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बुधवार को विजय दशमी पर मां दुर्गा के मुर्ति का विसर्जन विधि विधान के तहत कर खरसावां के सोना नंदी में कर दिया गया। जबकि खरसावां के सेवा संघ पूजा समिति तलसाही, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई के द्वारा खरसावां सोना नंदी में, श्री श्री आमदा ठाकुरबाडी पूजा समिति, ज्ञान मंदिर पूजा समिति नयाबजार आमदा, रेलवे कालोनी दुर्गा पूजा समिति राजखरसावां के द्वारा तलाब, नदी सहित कुचाई दुर्गा मंदिर का मुर्तियों का विसर्जन सोना नदी कुचाई में किया गया।
September 6, 2026 11: 08 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
