खूंटपानी के भोया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संर्पन्न, समीर ब्रदर्स को पराजित कर जमशेदपुर बना चैम्पियन
खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-गागराई
khutpani
खूंटपानी के भोया फुटबॉल मैदान में गांधी जंयती के अवसर पर नव युवक संघ भोया के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सर्म्पन हो गई। प्रतियोगिता के फाईनल मैच में समीर ब्रदर्स को 1-0 से पराजित कर जमशेदपुर चैम्पियन बना। जबकि महिला वर्ग के फुटबाल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में ड्रैगन एफसी को पराजित कर एन एस एस जमशेदपुर की टिम विजेता बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे जमशेदपुर टीम को 71 हजार व कप, उप विजेता समीर ब्रदर्स को 51 हजार व कप देकर सम्मानित किया गया। जबकि तृतीय स्थान से छठे स्थान पर रहे सभी टिमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि महिला वर्ग के फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता टीम एन एस एस जमशेदपुर को 14 हजार एवं उप विजेता टीम ड्रैगन एफसी टीम को 10 हजार तथा 40 प्लस फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टिम को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरिज, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट मिड फिल्डर, बेस्ट डिफेन्स तथा अनुशासित टीम को भी सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा,राहुल गोप जयसिंह बोदरा,दुम्बी हाईबुरू, धनेश्वर ईचागुटू, नागेंद्र पान,अरूण गोप, अनमोल ईचागुटू,आर्यन ईचागुटू, हेमंत ईचागुटु, प्रताप ईचागुटू आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 11: 08 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
