कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
बंजरग स्पोर्टिंग सीकेपी को पराजित कर खडकपुर बनी चौम्पियन,
खिलाडी खेल से बनाये दुनिया में अलग पहचान-गागराई
kuchai
कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बिरसा क्लब कुचाई के द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न् हो गई। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में बंजरग स्पोर्टिंग सीकेपी को को 2-0 से पराजित कर नरसिंह ब्रदर्स खडकपुर की टीम चौम्पियन बनी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यो से कुल 64 टिमों ने लिया भाग। खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम नरसिंह ब्रदर्स खडकपुर टीम को 1.50 लाख एवं उप विजेता टीम बंजरग स्पोर्टिंग सीकेपी टीम को 1 लाख रुपये, तीसरे स्थान से लेकर छठे स्थान पर रहे सभी टीमो को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे वेस्ट खिलाड़ी, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। टीमों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे की प्रतियोगिता की अच्छी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों का खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इसलिए खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे खिलाडियों का सर्वांगिण विकास होता है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भारत सिंह मुंडा, धनु मुखी, मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, राहुल सोय, धनशयाम सोय, गारदी सोय, अजय सामड, अरूण जामुदा, दशरथ उरांव आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 11: 22 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
