खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के कदमडीहा मे अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी,
Kharsawan
खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के कदमडीहा गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह दुर्घटना रात के 8:30 की है।

घटना के बाद खरसावां पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को स्थानीय मेडिकल में इलाज करवा कर छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना किसी सूचना पाकर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
