कुचाई में जय माता दी का जयकारा लगाते दुर्गा पूजा
पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, श्रद्धालु उमड़े
kuchai
कुचाई प्रखंड के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा शरदीय नवरात्र के छठे दिन महिलाओं द्वारा कलशयात्रा निकाली गई। बताया गया कि महिलाएं घर आंगन की साफ सफाई कर मंदिर परिसर में जुट गईं। जिसके बाद महिलाएं कतारबद्ध होकर मंदिर प्रांगण से कुचाई सोना नदी पहुंचीं। जहां स्नान व नये वस्त्रों का धारण कर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद कलश में जल लेकर पुनः पैदल चलते हुए मंदिर परिसर में पहुंची।

इस दौरान जय मां अम्बे, जय मां दुर्गे, जय मां कल्याणी, जय मां भवानी के गगणभेदी जयकारे लगाये गए। साथ ही मंदिर पहुंच मां दुर्गा मंदिर की परिक्रमा करने के पश्चात कलश को मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी कुचाई के पुजारी कालीचरण पाठक, सत्येन्द्र कुम्हार, प्रेम प्रकाश सिंह, डुमू गोप, महेश्वर महतो, अनुप कुमार अग्रवाल, लाबुराम सोय, लक्ष्मण महतो, छोटा सेगोई के मुखिया लुदरी हेम्ब्रम आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
