कुचाई में पंचायती उन्नति सूचकांक पर ब्लॉक-स्तरीय,
कार्यशाला, ग्राम पंचायतों को स्वशासन, पारदर्शिता, भागीदारी, और
स्थानीय विकास के क्षेत्रों में और अधिक सशक्त बनाना उदेश्य,
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास और शासन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से पंचायती उन्नति सूचकांक पर एक दिवसीय ब्लॉक-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड के प्रधान सहायक सुनिता सिंहदेव ने दीप प्रज्जलीप कर किया। इस कार्यशाला में ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, एवं स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायती उन्नति सूचकांक के विभिन्न मापदंडों की जानकारी देना तथा ग्राम पंचायतों को स्वशासन, पारदर्शिता, भागीदारी, और स्थानीय विकास के क्षेत्रों में और अधिक सशक्त बनाना था। इस दौरान प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए अमरजीत सिन्हा एवं सुनील किस्कू ने पंचायतों के प्रदर्शन मूल्यांकन की प्रक्रिया, सूचकांक में शामिल मापदंडरू शासन, सेवा वितरण, वित्तीय प्रबंधन, सतत विकास आदि, डेटा संग्रहण एवं रिपोर्टिंग की डिजिटल विधिया, पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता निर्माण आदि पर जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधान सहायक सुनिता सिंहदेव ने बताया कि यह सूचकांक पंचायतों को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा और ग्रामीण विकास में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान सहायक सुनिता सिंहदेव, बीपीओ कंदन बाजपेई, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभंकार, बीपीएम रमेश प्रसाद तिवेदी, बीटीएम राजेश कुमार, आवास कोडिनेटर बिना बाकिरा सहित जलसहिया, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, एवं स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधि, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 11: 21 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
