चौका के हेसाकोचा में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर
अवैध रूप से संचालित तीन चुलाई भट्टी को किया ध्वस्त, तीन हजार
केजी जावा को किया विनिष्ट, 105 लीटर महुआ शराब जब्त
seraikella
सरायकेला-खरसांवा जिला उपायुक्त के आदेशानुसार अधीक्षक उत्पाद सरायकेला के निर्देशानुसार आगामी पर्व के मद्देनजर प्राप्त आसूचना के आधार पर दिनांक 22.9.25 को चौका थाना अंतर्गत ग्राम हेसाकोचा में उत्पाद छापामारी कर अवैध रूप से संचालित 3 चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया। घटनास्थल पर करीब 3000 केजी जावा को विनिष्ट किया गया तथा तैयार लगभग 105 लीटर महुआ चुलाई शराब को जब्त कर अवैध भाटी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी। सघन छापामारी अभियान जारी रहेंगे।

छापामार दल
1. अखिलेश कुमार अवर निरीक्षक उत्पाद चांडिल अंचल
2. सौदागर पंडित सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद चांडिल अंचल
3. बरियार हेंब्रम गृह रक्षक बल
4. रंजीत कुमार गृह रक्षक बल5. अन्य गृह रक्षक बल।
