आदित्यपुर क्षेत्र मे अपराध की योजना बनाते हुए दो हथियार के साथ पाँच गिरफ़्तार
Seraikella
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण,अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं संपत्ति मूलक अपराधो की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है । इसी दौरान आदित्यपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि राममडैया बस्ती के पास दो युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं ।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में छापेमारी दल गठन किया गया । गठित टीम द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर (1) करण कुमार सिंह एवं (2) टुनु लोहार को अवैध देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया । पूछताछ के क्रम में उक्त के द्वारा गिरोह के अपने तीन अन्य सहयोगियों करण राय, 02. अंगद कुमार, 03. गोपाल दास उर्फ चौड़ा के पास एक और हथियार होने एवं सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बात बतायी गई । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तीन अन्य सहयोगियों करण राय, 02. अंगद कुमार, 03. गोपाल दास उर्फ चौड़ा को एक राइफल (0.315) एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ़्तार उपरोक्त अभियुक्तो को आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है ।

*बरामदगी :-*
1. एक लोहे का देशी कट्टा
2. एक (0.315) राइफल एवं एक गोली
*गिरफ्तार अपराध कर्मियों की विवरणी:-*
1) करण कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता- अर्जून सिंह, पता- मिरुडीह, थाना आर0 आई0 टी0, जिला सरायकेला खरासावाँ
2) टुनू लोहार, उम्र 32 वर्ष, पिता- गुरु लोहार, पता- राम मड़ैया बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरासावाँ
3) करण राय, उम्र 23 वर्ष, पिता- शशि भूषण राय, सा0-आदित्यपुर भाटिया बस्ती नियर REXEL INDIA, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरासावाँ
4) अंगद कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता- विनय प्रसाद, पता- सतबहनी नियर बजरंगबली मंदिर, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरासावाँ
5) गोपाल दास उर्फ चौड़ा, उम्र 25 वर्ष, पिता- अनुप दास, पता- श्रीडुंगरी लक्ष्मी नगर, धीराजगंज, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरासावाँ
*गिरफ़्तार अपराध कर्मियो का अपराधिक इतिहासः-*
1) करण कुमार
I. आदित्यपुर थाना कांड सं0-253/18, धारा-379 भा0द0वि0
II. आदित्यपुर थाना कांड सं0-71/25, धारा-305 बी.एन.एस
2) टुनू लोहार
I. आदित्यपुर थाना कांड सं0-107/18, धारा-147/148/149/302 भा0द0वि0 ।
II. आदित्यपुर थाना कांड सं0-141/2023, धारा-341/323/324/325/307/34 भा0द0वि0
III. आदित्यपुर थाना कांड सं0-155/2023, धारा-3/5 विस्फोटक पदार्ध अधिनियम
3) करण रायः- ज्ञात किया जा रहा है ।
4) अंगद कुमार
I. आदित्यपुर थाना कांड सं0-61/20, धारा-341/323/325/386/506/34 भा0द0वि0
II. आदित्यपुर थाना कांड सं0-44/23,धारा-307/341/504/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
5) गोपाल दास उर्फ चौड़ा
I. आदित्यपुर थाना कांड सं0-148/19, धारा-392 भा0द0वि0
II. आदित्यपुर थाना कांड सं0-359/19, धारा-392 भा0द0वि0
III. आदित्यपुर थाना कांड सं0-209/21, धारा-457/380 भा0द0वि0
IV. एम.जी.एम थाना कांड सं0-144/22, धारा-457/380 भा0द0वि0
V. आदित्यपुर थाना कांड सं0-449/24, धारा-303(2)/317(2) बी.एन.एस
*छापामारी दल के सदस्यः-*
1) श्री समीर कुमार सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला
2) पु0नि0 विनोद तिर्की (पु0नि0-सह- थाना प्रभारी आदित्यपुर थाना )
3) पु0 अ0 नि0 कौशल कुमार
4) पु0अ0नि0 असलम अंसारी
5) पु0अ0नि0 विनोद टुडू
6) पु0अ0नि0 सुरेश राम
7) पु0अ0नि0 सुधाशु कुमार
8) आ0/372 नितिश कुमार पाण्डेय
9) आ0/ 945 राघवेन्द्र कुमार सिंह
10) आ0/ 513 दीपक कुमार
11) आ0/ 39 शिवशंकर महतो एवं आदित्यपुर थाना सशस्त्र बल
