कुचाई में यात्रियों से भरी आशीष बस पलटी, सडक
पर अचानक आयी स्कूली बच्ची को बचाने के चक्कर में हुआ
हादसा, 25 यात्री घायल, एक गंभीर, रेफर,
kuchai
खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग के अरूवा मोड़ के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक स्कूली बच्ची को बचाने के चक्कर में यात्रियों से ग्रामीण आशीष बस पलट गई। जिसमें करीब 50 से अधिक ज्यादा यात्री सवार सवार थे। इस हादसे में लगभग 25 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक महिला यात्री गंभीर है।

उसे सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची कुचाई प्रमुख्या गुडडी देवी, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय सहित पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुचाई के लिए भेजा।

इस हादसे में एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया है। वहीं हादसे के बाद खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर उमडी भीड से स्थिति बन गई थी। पुलिस ने भीड को हटाकर खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग को खाली कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से चक्रधरपुर तक चलने वाली आशीष बस संख्या जेएच 22 सी 7704 गुरूवार को दोपहर 3 बजे खरसावां-कुचाई के रास्ते चक्रधरपुर जा रही थी।

इसी क्रम में कुचाई के उत्क्रमित उच्च विधालय अरूवां से स्कूली बच्ची स्कूल से साईकिल से घर लौट रहे थे। वैसे ही जंगली रास्ते से स्कूली बच्ची साईकिल लेकर खरसावां-कुचाई मुख्य सडक के अरूवा मोड के समीप निकली। वैसे ही खरसावां से कुचाई की ओर जा रही आशीष बस आ गई। स्कूली बच्ची को बचाने के चक्कर में आशीष बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के पलटने से बस में सवार 25 लोग जख्मी हो गए। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल मरीज के बेहतर इलाज के सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई में चल रहा है।

हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए
खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग के अरूवा मोड़ के समीप हुई हादसा में 20 यात्री घायल हो गए। जिसमें चक्रधरपुर के इटोरा निवासी फुलकुमारी गागराई (23), कुचाई के केरकेटा निवासी सह स्कुली छात्रा सुनिता सोय (14), कुचाई के गाडाकुटी निवासी सोना सोय (50), खरसावां के सिमला निवासी संजू माहली (31), कुचाई के कोल्हान रेगाडीह निवासी रादाय कुई (55), कुचाई निवासी गीता मुंडा (27), चक्रधरपुर के बागमारा निवासी मीना गागराई (37), कुचाई निवासी पिंकी मुंडा (14), चक्रधरपुर के टोकलो के बुरूनालिता निवासी जेमा डागिल (20), कुचाई के रूचाव डीबारडीह निवासी जोगेन्द्रर सोय (30) चक्रधरपुर के टोकलो के बागमारा निवासी संजना गागराई (18), चक्रधरपुर के टोकलो निवासी सोना देवी (60), सोनुवा निवासी रवि शंकर सोय (32),

कुचाई के भुरकंडा निवासी मेनका हांसदा (31), कुचाई के तोडागडीह निवासी राय देवी (60), कुचाई के जुगीडीह निवासी लक्ष्मी चित्रकार (21), कुचाई के रूगुडीह निवासी यहोदा कुमारी (22), सोमवारी तामसोय (30), रमेश तामसोय (35), कुचाई के रूचाव निवासी सोनी गोप (40), चक्रधरपुर निवासी पदमो कुमारी (40), चक्रधरपुर के करायकेला निवासी सुमीता सोय (16), सोनवा निवासी रानी सोनकार सोय (32), चक्रधरपुर के बागमारा निवासी आलिया महतो (22) कुचाई के डीबारडीह निवासी तागरनाथ सोय (30), चक्रधरपुर के बुरूललिता निवासी जेना डागिल (30) तथा कुचाई के रेगाडीह निवासी सोनाली गुदूवा (45) आदि यात्राी जख्मी है।
