सराइकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा कुल 109 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा,
Seraikella
पुलिस अधीक्षक सराइकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार विभिन्न थानांतर्गत चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विगत कुछ दिनों से एक विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी एवं गुम हुए मोबाईल के शिकायतों के आधार पर ,CEIR Portal द्वारा प्राप्त सूचना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तकनीकी शाखा के माध्यम से विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 109 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं,जिनका अनुमानित बाज़ार मूल्य करीब 22 लाख है।

बरामद किए गए उक्त 109 मोबाइल को आज टाउनहॉल सराइकेला में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया ।बरामद मोबाइल की थानावार विवरणी इस प्रकार है:-आदित्यपुर थाना-04, आर0आई0टी0 थाना-07, गम्हरिया थाना-10 काण्ड्रा थाना-05, सरायकेला थाना-22, सीनी ओ0पी0-02, खरसावा थाना-18, आमदा ओ0पी0-03, कुचाई थाना-06, राजनगर थाना-03, चाण्डिल थाना-02, कपाली ओ0पी0-02, चौका थाना-06, ईचागढ़ थाना-03, नीमडीह थाना-06, तिरूलडीह थाना-10 ।

सराइकेला खरसावाँ पुलिस सभी जिलावासियों से अपील करती है कि यदि उनका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है तो बिना देरी किए नजदीकी थाना एवं CEIR Portal पर वांछित जानकारी अपलोड करें।

• CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया इस प्रकार है
1. गुम हुए मोबाईल नं0 को बंद कराते हुए उसी नंबर को संबंधित ISP से चालू करायें ।
2. नजदीकी थाना में गुम हुए मोबाईल की सूचना लिखित रूप में दे अथवा JOFS Portal पर शिकायत दर्ज कर शिकायत नंबर प्राप्त करें ।
3. तत्पश्चात् https://ceir.gov.in पर जाएं।

4. “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प पर क्लिक करें।
5. मोबाइल का IMEI नंबर, मालिक का नाम, मोबाइल नंबर एवं वांछित विवरणी को अपलोड करें।
6. आवेदन सबमिट करने के बाद एक Request ID मिलेगी, जिससे स्टेटस देखा जा सकता है ।
