जिला पुलिस द्वारा सरायकेला में प्रि कल्टीवेशन ड्राइव पर जिला स्तरीय कार्यक्रम,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिला पुलिस द्वारा गुरुवार को टाउन हॉल में प्रि कल्टीवेशन ड्राइव पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को अफीम की खेती न करने के साथ-साथ उन्हें वैकल्पिक की खेती की ओर प्रोत्साहित किया गया । मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने लोगों प्रि कल्टीवेशन ड्राइव को जन-जन तक पहुंचाने एवं नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं इस महा अभियान में सहयोग के लिए शपथ दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार द्वारा 22 सितंबर तक अभियान चलाई जा रही है इस अभियान जिले के हर एक व्यक्ति तक पहुंचना है।
