खरसावां के आमदा में उन्नति का पहिया झारखंड साइकिल वितरण योजना के तहत 272 स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय आमदा परिसर में उन्नति का पहिया झारखंड साइकिल वितरण योजना कार्यक्रम के तहत वर्ग अष्टम के स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया।

शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को सुगमता पूर्वक उच्च शिक्षा प्राप्त हो, इसके लिए साइकिल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित हों इसके लिए सरकार कई तरह की निःशुल्क योजनाएं चला रही है। स्कूल में बच्चों को निःशुल्क पोशाक, जूता, किताब, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति एवं अन्य कई चीजें दी जाती हैं। बच्चे स्कूल अवश्य पहुंचे व शिक्षा ग्रहण करें। बच्चे शिक्षित होंगे, तो देश का विकास होगा। बच्चे देश के भविष्य हैं। पढ़ाई से ही अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। जबकि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा ने कहा कि 117 छात्रों में और 155 स्कूली छात्राओं के बीच
272 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया है। जितने भी बचे हुए स्कूल हैं, उन सभी बच्चों को साइकिल दी जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सुनीता तापे, बीपीओ पंकज कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा, शिक्षक अब्दुल माजिद खान, शिक्षिका उमा कुमारी, किशोर मिश्रा, बीआरपी राजेन्द्र गोप आदि उपस्थित थे।
