कुचाई के दलभंगा में अफीम की खेती के खिलाफ
पुलिस के साथ मानकी मुंडा और जनप्रतिनिधियों की बैठक,
सबकी सहयोग नशे के विरुद्ध जारी रहेगा जंग-एसपी
kharsawan
कुचाई के दलभंगा में वर्तमान फ़सलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु चलाये जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के दौरान पुलिस प्रशासन ने मानकी मुंडा और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक किया गया। साथ ही अफीम की खेती के खिलाफ अभियान जारी रखने का आवहान किया।

मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि कि हम सभी को साथ मिलकर नशे के विरुद्ध जारी जंग को लड़ना है और नशा मुक्ति बनाने में अपना सहयोग स्थापित करना है। एसपी के द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि अपने आसपास के लोगों को अफीम की खेती से बचने की सलाह दें, अगर कोई उसमें संलग्न है, तो उसे समझाकर मुख्य धारा की कृषि में जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि इस प्रकार की नशीली खेती में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त रूप से कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने मानकी-मुंडा से अनुरोध किया कि गांव-गांव में जागरूकता फैलाएं, रात्रि-चौपाल रखें और नशीली पदार्थ की खेती को छोडकर मुख्य धारा की कृषि में जुड़ना चाहते हैं। उन्हें पुलिस प्रशासन के द्वारा आधुनिक खेती में पूर्णतः सहयोग किया जाएगा। जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय मानकी मुण्डा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपना विचार रखा गया एवं सभी के द्वारा अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली गई। इस दौरान मुख्य रूप से एसपी मुकेश कुमार लुणायत, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, कुचाई थाना प्रभारी नर सिंह मुंडा, दलभंगा ओपी रविन्द्र मुंडा, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, जिप जिग्गी हेम्ब्रम, मुखिया मान सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, रेखामनी उराव, लखिराम मुंडा, दशरथ उराव, बिमल सिंह मुंडा सहित मानकी मुण्डा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
