खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विधालय मे हुई
विशेष शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी, बच्चों के शैक्षणिक मुद्दों पर हुई चर्चा,
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगे-गागराई
kharsawan
खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विधालय में विशेषशिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, प्रोजेक्ट रेल, परीक्षा व्यवस्था, व्यावसायिक शिक्षा सहित विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के प्रस्तावों और योजनाओं पर अपनी सहमति जताते हुए विद्यालय की प्रगति में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का विधिवत उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह आदि ने दीप प्रज्जलीप कर किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए इस प्रकार की पहल सराहनीय है। आने वाले समय में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों के स्वास्थ्य तथा प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत विभिन्न गतिविधियों को और मजबूती से लागू किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय प्रशासन हर कार्य में पारदर्शिता बनाए रखते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावकों का आपसे तालमेल होना बहुत आवश्यक है। बच्चों से जुड़ी सकारात्मक और नकारात्मक बातें अभिभावकों के साथ साझा करने से बच्चों के आचरण में सुधार होता है। वही श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता है. उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, डीईओ कैलाश मिश्रा, बीईईओ नवल किशोर सिंह, मुखिया सुनिता तापे, डीएसए सचिव मो0 दिलदार, मंजू हेम्ब्रम, अब्दुल माजिद खान, अजय सामड सहित स्कूल के शिक्षक, अभिभावक व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
